कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में हुए मिश्रीलाल हत्याकांड मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। मृतक की बेटी की तहरीर पर एफआईआर लिखने के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, शुक्रवार को दूसरे दिन तक पुलिस के हाथ कोई खास सुबूत नहीं लग सका था।इब्राहिमपुर निवासी 58 वर्षीय मिश्री लाल किसानी करते थे। उनका इकलौता 17 वर्षीय बेटा मथुरा प्रसाद लुधियाना में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि, बेटी गीता देवी अपनी ससुराल केवटमई थाना धाता जिला फतेहपुर में रहती है। बेटी गीता के मुताबिक मां सुखदेइया की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। इस पर 17 मार्च को उसने इलाज कराने के लिए मां को अपने घर बुला लिया था। यहां इब्राहिमपुर में पिता मिश्रीलाल अकेले थे। पड़ोसियों के अनुसार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.