मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- क्षेत्र में तेंदुए के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को गांव मिश्रीपुर में वन विभाग की टीम ने संभावित ठिकानों पर कांबिंग की। आक्रामक हुए तेंदुए का खतरा अभी भी बना हुआ है। डिप्टी रेंजर वन विभाग ने तेंदुए के जल्द ही पकड़े जाने की उम्मीद जताई है। बुधवार रात महदूद कलमी में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया हालांकि, मिश्रीपुर में अभी भी पिंजरा खाली है और तेंदुए की दहशत के चलते ग्रामीण खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, वहीं छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बालिका दीपांशी का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की। डिप्टी रेंजर वन विभा...