मिश्रीनगर चौक की सैराती दुकानों पर उठे सवाल, महिलाओं की जगह दूसरे चला रहे कारोबार
पूर्णिया, मई 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत मिश्रीनगर चौक स्थित सैराती दुकानों के आवंटन और संचालन को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं के स्वरोजगार के उद्देश्य से आवंटित कई दुकानों का संचालन वास्तविक लाभुकों के बजाय अन्य लोगों द्वारा किया जा रहा है। वहीं कुछ दुकानों के उपयोग नहीं होने की भी शिकायत सामने आई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी 36 महिलाओं को कुल 36 दुकानों का आवंटन किया गया था। इन दुकानों का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
स्थानीय शिकायतें स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान संख्या 9 सईदा खातून के नाम से आवंटित है और वह स्वयं दुकान चलाकर जीविकोपार्जन कर रही हैं। लेकिन दुकान संख्या 10 रेखा देवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.