पूर्णिया, अप्रैल 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गतमिश्रीनगर चौक पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया जिला परिषद का यात्री शेड बदहाली का शिकार हो गया है। करीब 4 लाख 71 हजार 200 रुपये की लागत से निर्मित यह शेड अपने उद्देश्य को पूरा करने में विफल साबित हो रहा है। शेड के आसपास फैली गंदगी, कूड़ा-कचरा और सामने बने गहरे गड्ढे के कारण यहां अक्सर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। खासकर बारिश के दिनों में यह स्थल पूरी तरह पानी से भर जाता है, जिससे यात्रियों को इसका उपयोग करने में कठिनाई होती है। दुर्गंध के कारण यहां खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है। मिश्रीनगर चौक प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित एक व्यस्त स्थान है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके, शेड के रख-रखाव के अभाव में यात्रियों को धूप औ...