कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। इंडियन पिकल बाल संघ की ओर से आयोजित चैम्पियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उनके बीच दमदार मुकाबले खेले गए। लाजपत नगर स्थित पिकलस्पीन के इनडोर कवर्ड कोर्ट में हुए पुरुष एकल वर्ग में मुंबई के राजनवीर ने अरुनव वैश्य को पराजित किया। महिला एकल वर्ग में लखनऊ की वैष्णवी ने कनुश्री गर्ग को पराजित कर ट्रॉफी जीती। चैम्पियनशिप के पुरुष युगल वर्ग में दिव्य तुलसानी और नितिन की जोड़ी ने यश त्रिवेदी और चैतन्य को तथा महिला युगल वर्ग में रशिका अग्रवाल और महक मल्होत्रा की जोड़ी ने कनुश्री और सचि की जोड़ी को पराजित कर युगल वर्ग का खिताब जीता। मिश्रित युगल वर्ग में लखनऊ की वैष्णवी और मनोज भार्गव ने अक्षत और कनुश्री की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। चैम्पियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ट्रॉफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.