बलिया, अप्रैल 5 -- बलिया, संवाददाता l वन्देमातरम् की 150 वी वर्षगांठ के अवसर पर ग्रामीण संविकास संस्थान एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से 31 वें पृथ्वी पर्व पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को समापन हुआ। संगोष्ठी के द्वितीय दिवस प्रथम सत्र में कृषि विकास का रोडमैप विषय पर परिचर्चा हुई। प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बलिया की मृदा में पोषक तत्वों की कमी है जिसे दूर करने के लिए खर-पतवार, गोबर, केंचुए आदि से बनी खाद का प्रयोग कर अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है। प्रो. बृजेश सिंह ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए परंपरागत फसलों के साथ फल-फूल की खेती, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन आदि का प्रयोग कर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। डॉ. जे पी सिंह, डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. ए. पी. सिंह, डॉ. रा...