मिर्जापुर, फरवरी 18 -- मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मंगलवार की रात अदलहाट और अहरौरा थाने का निरीक्षण किया। लंबित मामलों का निस्तारण और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार रखें। एसपी ने दोनों थानों के कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, जनशिकायत डेस्क आदि का निरीक्षण किया। अभिलेख के रख रखाव को लेकर दिशा निर्देश दिया। थाना परिसर में निरूद्ध माल मुकदमाती वाहनों के उचित रखरखाव, बैरक, भोजनालय आदि का जायजा लेकर साफ-सफाई के लिए थानाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया। अपने अपने थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थान, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, कस्बों आदि स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाएं। रात्रि गश्त नियमित रूप से करें। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेक...