सीतापुर, फरवरी 26 -- मिश्रिख, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मिश्रिख नैमिषारण्य में गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों की सघन जांच के बाद कई संदिग्ध फाइलों को अपने साथ ले गए। माना जा रहा है कि लेनदेन से जुड़ी फाइलों की जांच के लिए टीम ने अपने कब्जे में लिया है। हालांकि टीम ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस दौरान पालिका परिषद में हड़कंप मच गया। अपर आयुक्त टीडीएस ज्योत्सना सिंह बरेली के निर्देश पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका परिषद मिश्रिख नैमिषारण्य में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आयकर टीम ने पालिका के अंतर्गत विभिन्न फर्मों के जरिए कराए गए विकास कार्यों के टीडीएस की गहनता से जांच की गई। आयकर अधिकारी ने बताया है कि नगर पालिका परिषद के तहत मिश्रिख, नैमिषारण्य में ठेकेदारों द्वारा जो विकास कार्य कराए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.