मिश्रिख के ब्लाक कार्यालय के पास हुआ प्रदर्शन
सीतापुर, अप्रैल 27 -- मिश्रिख, संवाददाता। नगर के ब्लॉक कार्यालय के सामने नारी शक्ति बिल लागू न होने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। प्रदर्शन में मौजूद महिलाओं का कहना था कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिल का समर्थन न करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। इसी को लेकर उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में नगर पालिका मिश्रिख की अध्यक्ष सीमा भार्गव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसके अलावा नगर मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, संदीप राजवंशी, राहुल कश्यप और विपिन भी मौके पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने पदयात्रा कर रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.