सीवान, दिसम्बर 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में मंगलवार की सुबह नया प्राथमिक विद्यालय(सरकारी स्कूल) के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना मिलते हीं इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर ब्लू जींस और काला जैकेट है। उसके हाथ की चार अंगुलियां कटी हुई है। उसके गले में काला निशान पाया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किस कारण से हुई है। उसकी मौत ट्रेन से गिरने से हुई है अथवा अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में फेंक दिया है। उसका शव रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर झाड़ी में पाया गया है। इससे यह संदेह हो रहा है कि कहीं अपराधियों ने उसकी हत्या करके इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.