मिशु को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लोगों को उकसा कर पुलिस-प्रशासन पर पथराव एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुण्डी निवासी मिशु मंडल को रिहा करने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को लेकर मिशु मंडल के समर्थक उसकी मां के साथ झंडा मैदान में एकत्रित हुए और इसके बाद जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए शहर के टॉवर चौक पहुंचे। टॉवर चौक पर पुलिस-प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी काली बाड़ी चौक भी गये और वहां भी पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका। हालांकि इस दौरान कई बार पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का भी प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लिक के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.