रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के आगमन के बाद हो रही यह बैठक संगठन की आगामी कार्ययोजना के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति के अलावा सांगठनिक विषयों पर लंबी चर्चा हुई। साथ ही चल रहे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। संगठन के नए सिरे से गठन के बाद भाजपा अब मिशन 2029 को लेकर तैयारियों में जुट गई है। यह भी पढ़ें- 2029 में झारखंड़ फतह से कोई नहीं रोक सकता : गजेंद्र बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी गजें...