लखनऊ, अगस्त 6 -- UP Congress: 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी यूपी कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने अपनी नई टीम तैयार करने से पहले पुराने सभी सह प्रभारियों को हटा दिया है। कांग्रेस ने पुराने सह प्रभारियों (राष्ट्रीय सचिवों) को हटाकर उनकी जगह नए सहप्रभारी तैनात कर दिए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी का प्रभारी बनाया गया था। उनको छह राष्ट्रीय सचिवों की टीम दी गई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने अपना प्रभारी बदलते हुए अविनाश पांडे को जिम्मेदारी दी थी लेकिन उनके साथ भी प्रियंका के वक्त तैनात रहे राष्ट्रीय सचिवों को बरकरार रखा गया था। हालांकि अविनाश ने इसपर आपत्ति जताई थी, लेकिन उसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा था। अब कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई टी...