मिशन 2027 में जुटी कांग्रेस, नगर-ब्लॉक स्तर पर निकलेगी पदयात्रा
बुलंदशहर, जुलाई 5 -- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का फैसला किया है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने मिशन-2027 के तहत जिले की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्लॉक, नगर और बूथ कमेटियों को सक्रिय किया जाएगा। आगामी 15 दिनों में ब्लॉक व नगर कमेटियों की समीक्षा होगी, जबकि जुलाई में विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सरकार की नीतियों के विरोध में प्रत्येक नगर और ब्लॉक में पदयात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं से आम जनता परेशान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.