मिशन 2027 को लेकर सपा ने भरी हुंकार, संगठन मजबूती पर जोर
औरैया, मई 17 -- औरैया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीडीए परिवार के अंतर्गत हर समाज और वर्ग को सम्मानजनक भागीदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए उन्होंने मिशन 2027 की तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा। यह भी पढ़ें- चुनाव को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनाव में जीत की आधारशिला बनेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.