हल्द्वानी, जून 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार में शनिवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और मिशन-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर तक भाजपा संगठन मजबूत करने पर जो...