मिशन-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, कोर कमेटी व शक्ति केंद्रों की बैठकें आयोजित
हरिद्वार, जून 19 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने मिशन-2027 को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को लालढांग क्षेत्र के डालूपुरी और पीली पड़ाव में कोर कमेटी तथा शक्ति केंद्रों की बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिफिन सहभोज में भी भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार का दोबारा गठन आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 के लिए सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.