मिशन 2027 की तैयारी को धार देंगे योगी, प्रशिक्षण वर्ग आज से
गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहजनवा स्थित ग्रेनविया रिसॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन, विचारधारा और चुनावी रणनीति का प्रशिक्षण मिलेगा। गोरखपुर जिला इकाई का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार एवं सोमवार को सहजनवा टोल प्लाजा के समीप तेनुआ गांव स्थित ग्रेनविया रिसॉर्ट में आयोजित होगा। अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों का पंजीकरण शनिवार सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक होगा। यह भी पढ़ें- सुशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.