कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा उत्तर और दक्षिण जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और शिवराम सिंह ने नवघोषित जिला कार्यसमिति के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया पदाधिकारियों संग परिचय बैठक की। अनिल दीक्षित ने कहा कि संगठन ने जिस उम्मीद और मंशा से विश्वास जताते हुए पद दिया है, उसकी सार्थकता तभी सफल होगी जब सभी प्रदेश और राष्ट्रीय अभियानों को सफल बनाकर जनसंवाद के जरिए सबसे जुड़ें। इसमें सफल होते ही पार्टी मिशन 2027 सफल ही नहीं बल्कि जीत का नया इतिहास रचेगा। अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मिशन भाव से कार्य करता है और उसे एक योद्धा की तरह संगठन के लिए समर्पित रहना चाहिए। यहां अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, शिवांग मिश्र, नवाब सिंह, किरन तिवारी, रीता पासवान अभिराज सिंह चंदेल...