शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। ए.बी. रिच मिशन स्कूल इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने फीता काटकर किया। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू हुई इन कक्षाओं का संचालन प्रतिदिन शाम 5 से 6:30 बजे तक होगा। इसमें निर्धन छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में कोच युवराज रस्तोगी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...