खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि मिशन संरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव ने बुधवार को बताया कि मिशन सुरक्षा परिषद का नौंवां स्थापना दिवस समारोह सह बिहार राज्य सम्मेलन आगामी 26 मार्च को मुंगेर जिला के नौलखा सफियाबाद में होगा। उक्त सम्मेलन में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर गंगाराम अंबेडकर, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रहास यादव, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ललिता देवी, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष सचिव, प्रदेश के सभी सांगठनिक पदाधिकारी, सहित पूरे बिहार से पंचायत प्रखंड जिला स्तर के सांगठनिक पदाधिकारी, सक्रिय पांच कार्यकर्ता भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...