औरैया, अप्रैल 9 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में मिशन समाधान अभियान के तहत राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने और वर्षों पुराने विवादों का निस्तारण कराया। इस दौरान तीनों तहसीलों में कुल 110 मामलों का समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। अभियान के तहत सरकारी भूमि, खाद के गड्ढे, चकरोड, बंजर भूमि, नाली, तालाब व चकमार्ग पर हुए अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटवाया गया। साथ ही आपसी भूमि विवादों में पैमाइश कराकर पारदर्शी तरीके से समाधान कराया गया।तहसील औरैया क्षेत्र के भीखापुर, नन्दगांव, पुरुषोत्तमपुर, भासौन, रहटौली, खानपुर, सेहुद, ककराही समेत विभिन्न गांवों में कुल 22 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं तहसील अजीतमल के आदमपुर, खुशहालपुर, बाबरपुर, अटसू, बहादुरपुर, जसवंतपुर सलैया सहित कई गांवो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.