मिशन संजीवनी : न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में लगा सीपीआर का प्रशिक्षण शिविर
आरा, मई 22 -- आरा, निज प्रतिनिधि। मिशन संजीवनी के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आरा व्यवहार न्यायालय के न्यू बिल्डिंग में सीपीआर प्रत्यक्ष प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यशाला एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष और जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने की। मौके पर श्रीजी सेवा ट्रस्ट और सक्षम अस्पताल के सौजन्य से डॉ. अभिषेक रंजन एवं टीम ने न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को हृदयाघात एवं कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक सीपीआर तकनीक का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि सीपीआर एक ऐसा कौशल है, जिससे समय पर किसी की जान बचाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- राज हॉस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.