मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास भवन परिसर से महिला कर्मियों ने पैदल मार्च/रैली निकाली। सरकारी विभागों की महिला कर्मियों के द्वारा विभिन्न नारों व हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। यह रैली विकास भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मीनाक्षी चौक तक गई, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों की महिला कर्मियों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की शक्ति और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देने वाली इस रैली में महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, बीसी सखी, शिक्षा विभाग, और पुष्टाहार विभाग की महिला कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इन सभी विभागों की महिला कर्मिकों ने रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.