शामली, अक्टूबर 5 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहा मिशन शक्ति 5.0 अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में नई मिसाल बन रहा है। 90 दिवसीय इस विशेष अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अवसर पर क्षेत्र के गांव सुन्ना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी सहायता तंत्र की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को बताया कि यदि कोई महिला या बालिका किसी प्रतिकूल या खतरनाक स्थिति का सामना करे, तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। साथ ही, सरकारी और सामाजिक सहायता तंत्र जैसे हेल्पलाइन नंबर 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.