मिशन शक्ति 5.0 के तहत संभल में बेटियों को किया जागरूक
संभल, जुलाई 10 -- महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर छात्राओं और महिलाओं से संवाद किया तथा उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। थाना क्षेत्रों में आयोजित 'बहू-बेटी सम्मेलन' के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.