संभल, जुलाई 2 -- मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत गुरुवार को जनपद संभल में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में आयोजित 'बहू-बेटी सम्मेलन' में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित करते हुए वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस 108, स्वास्थ्य सेवा 102, सीएम हेल्पलाइन 1076 और साइबर क्राइम...