शामली, मार्च 25 -- शामली। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को जनपद शामली के सभी पांचों ब्लॉकों में महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बालिकाओं का पूजन कर उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर सदफ खान ने बताया कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। वर्तमान में चल रहे वासंतिक नवरात्र के अवसर पर शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है, इसी क्रम में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित कर बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया गया है। जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1076, 181, 108, 102, 101, 1930 और 1098 के बारे ...