हापुड़, मार्च 23 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। पुलिस कार्यालय से आयोजित बाइक रैली को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक पर सवार महिला पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने जगह-जगह पर पहुंचकर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के लिए चलाई जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। चैत्र मास के नवरात्र शुरू होते ही प्रदेश सरकार ने अपने सबसे महत्वपूर्ण मिशन शक्ति अभियान को शुरू किया है। इस अभियान के फेज 5.0 के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया...