संभल, अप्रैल 17 -- गुन्नौर क्षेत्र के हंसा देवी गजराम सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य वक्ता महिला कल्याण विभाग की सुपरवाइजर पूजा सिंह ने छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। इन योजनाओं से महिलाओं और बेटियों को आर्थिक व सामाजिक मजबूती मिलती है। तरुण कुमार यादव व प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने भी छात्राओं को शिक्षा व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सुखदेव, किशन वर्मा, डोहरी लाल, वीरेश आर्य, चरन सिंह, रामरत्न, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अभियान...