मिशन शक्ति 5.0 के तहत किया जागरूक
रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम द्वारा कन्या इंटर कॉलेज, खारीकुआं, रामपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह रोकने, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम, खेलकूद के महत्व, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर डीएमसी ज्योति शर्मा, जेंडर स्पेशलिस्ट अंजू शर्मा, निदा जैदी, विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी यादव आदि रहीं। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट सभागार में टॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.