लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ बाइक जागरूकता रैली निकाल कर जानकारी के लिए प्रपत्रों का वितरण किया है। शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में कस्बा के यूडीसीए में रन फॉर इंप्रूवमेंट का आयोजन किया गया। सीओ अरुण कुमार सिंह, निरीक्षक उमेश चौरसिया के नेतृत्व में साहबगंज के कस्तूरबा इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108 और 1930 नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। नारी सशक्तिकरण को लेकर कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह, राष्ट्रीय पोषण मिशन, और गुड टच बेड टच की जान...