बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। मिशन शक्ति अभियान 5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकालकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता का संदेश दिया। बाइक रैली में महिला उपनिरीक्षकों और सिपाहियों ने भाग लिया। गुरुवार को पुलिस लाइन से रैली को सीओ अपराध आकांक्षा गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 60 महिला पुलिस कर्मियों ने रैली में भाग लिया। रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होती हुई लगभग पांच किलोमीटर का मार्ग तय कर पुनः पुलिस लाइन परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुलिसकर्मी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे रास्ते भर लोगों में उत्सुकता और जागरूकता देखने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.