कन्नौज, मार्च 24 -- तिर्वा, संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ठठिया पुलिस द्वारा "मिशन शक्ति (फेज-5.0)" के अंतर्गत एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। इस क्रम में थाना क्षेत्र के औसेर गांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। मंगलवार को ठठिया में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव की महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। इस दौरान औसेर चौकी इंचार्ज श्यामपाल, कांस्टेबल सागर पवार और महिला कांस्टेबल सोनम शर्मा भी मौजूद रहीं। पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली तथा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल सहायता प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.