मैनपुरी, अप्रैल 6 -- मिशन शक्ति व मिशन जागृति के तहत क्षेत्र के ग्राम आलमपुर देहा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी भागमल सिंह व आरक्षी नीतू राजपूत, संतोष कुमारी द्वारा महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर महिला पुलिस द्वारा छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। आरक्षी नीतू राजपूत ने कहा बालिकाएं शिक्षित बनें और आत्म विश्वास के साथ अपने अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करें। वहीं मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी भागमल सिंह ने महिलाओं व छात्राओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ व साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रंजीत शाक्य, अमरदीप यादव, अरुण यादव, जयप्रकाश, नारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.