श्रावस्ती, अप्रैल 11 -- गिरंटबाजार,इकौना, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट व महामाया राजकीय महाविद्यालय इकौना में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बताया गया। साथ ही उन्हें शिक्षा हासिल कर खुद को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर ममता पाण्डेय ने विधिक अधिकार एवं कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा विषय पर जानकारी दी। वहीं डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों के स्वरूप लगातार बदल रहे हैं, जिनमें फिशिंग, फेक कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी आदि प्रमुख हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.