मिशन शक्ति से जुड़े प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर स्थित आईटीएस में शुक्रवार को प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस (मिशन शक्ति) से जुड़े प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में 200 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कर्मियों के व्यवहारिक और सामाजिक कौशल को सुदृढ़ करते हैं। अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर बल देते हुए मिशन शक्ति की भूमिका को सराहा। सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। इस दौरान संस्थान द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग को सराहा गया। कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.