मिशन शक्ति-साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को किया जागरूक
एटा, सितम्बर 7 -- अवागढ़, नगर के बालमुकुंद ग्लोबल एकेडमी स्कूल में मिशन शक्ति, साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, आपातकालीन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में एसएसआई संजीव कुमार मौर्या, हिमांशु कुमार ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि 112 आपात स्थिति, 1090 महिला सहायता तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है। हिमांशु कुमार ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति सावधान किया। उन्होंने छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.