हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.2 के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल की गई है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाओं को जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अभियान के दौरान जनपद में कुल 611 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 397 गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई। वहीं जननी सुरक्षा योजना के तहत 109 गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 102 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से 53 महिलाओं को निःशुल्क अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराया गया। परिवार नियोजन को बढ़ावा देते हुए 38 महिलाओं को अंतर गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.