लखनऊ, अक्टूबर 15 -- यूपी में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों, उच्च प्राथमिक स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 1.18 लाख छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत वित्तीय साक्षरता का पाठ पढ़ाया गया। उन्हें बैंकिंग व्यवस्था की बुनियादी जानकारी दी गई। खाता संचालन की प्रक्रिया समझाई गई। बैंकों का भ्रमण कर उन्हें बैंकिंग प्रणाली के विषय में पूरी जानकारी हासिल की।छात्राओं को बैंक की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने और उसके विषय में बैंक कर्मियों व विशेषज्ञों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह वह बैंक की विभिन्न स्कीमों का लाभ उठा सकती हैं। किस तरह बैंक खाते का संचालन किया जाता है। छात्राओं को डिजिटल लेन-देन में किस तरह सर्तकता बरतें और साइबर फ्राड से किस तरह बचा जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: डिजिटल फ्राॅड से बचने के लिए छ...