वाराणसी, मार्च 21 -- पिंडरा। कठिरांव स्थित आदिशक्ति मां नकटेश्वरी सिद्ध पीठधाम में मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण में महिला जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने महिलाओं का आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा मौर्या ने अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। महिला आरक्षी रीना, इंद्रकला सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.