इटावा औरैया, मार्च 28 -- इटावा, संवाददाता। इन दिनों मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत पुलिस भी महिलाओं को जागरूक करके उन्हें अपराधों से बचने की तरीका बता रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना बिठौली की पुलिस ने महिलाओं को थाने में बुलाकर उन्हें इस बात की जानकारी दी कि वे किस तरह से अपराधों से बचकर रहें। यह भी बताया कि यदि जरूरत पड़े तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर डायल करें ।पुलिस घटनास्थल पर ही उनकी मदद के लिए पहुंचेगी ।इसके साथ ही थाने पहुंची सभी महिलाओं को पंपलेट भी दिए गए इनमें हेल्पलाइन नंबर लिखे हैं और यह जानकारी भी दी गई है कि किस स्थिति में कौन सा हेल्पलाइन नंबर डायल करना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि अनवरत ...