मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजूकेशन में बुधवार को मिशन शक्ति योजना के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार सक्सेना ने जागरूक किया। प्राचार्य के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाइयों द्वारा भी जागरूक किया जा रहा है। प्राचार्य ने कहा कि यह मिशन न केवल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में भी मदद करता है। महाविद्यालय सचिव डॉ. सोनी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया और कहा मिशन शक्ति महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों और अवसरों के बारे में जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें अपने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। स्वयंसेवकों को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं नारी स्वावलंबन की भावना को प्रबल करते हुए शपथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.