शामली, जनवरी 22 -- बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम थाना थानाभवन द्वारा कस्बा थानाभवन के विभिन्न बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला हेड कांस्टेबल उपासना द्वारा किया गया। इस दौरान बालिकाओं व महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर क्राइम व धोखाधड़ी, छेड़खानी, बाल अपराध आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई, जिनमें- 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 108 (एंबुलेंस सेवा) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, समूह विवाह योजना आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.