बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के साथ पुलिस लाइन में बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। डीआईजी ने बताया कि 30 दिवसीय विशेष अभियान पूरे बस्ती रेंज में संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण एवं न्याय सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत मंदिरों, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। वहीं, एंटी-रोमियो स्क्वायड एवं महिला बीट पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर सघन गश्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.