बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने इस रैली के माध्यम से सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उत्तर प्रदेश पुलिस के महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित इस स्कूटी रैली को अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर कम्पनी बाग (आईटीएसएस), बस अड्डा, पटेल तिराहा, नाका और पल्हरी तक गई तथा वापस उसी मार्ग से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई।रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने आम जनता को महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.