मिशन शक्ति ने बढ़ाया बेटियों का हौसला, हेल्पलाइन से सुरक्षा तक दी जानकारी
संभल, अक्टूबर 7 -- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत मंगलवार को जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में बहु-बेटी सम्मेलन के दौरान बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण की जानकारी दी गई। वहीं, मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान 1090 वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.