सीतापुर, अप्रैल 17 -- सीतापुर। मिशन शक्ति टीम ने फेज 5.0 के द्वितीय चरण में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने महिला थानाध्यक्ष मधु यादव और थानाध्यक्ष रामकोट पीयूष सिंह की टीम के साथ नवीन चौक स्थित एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को मन की शंका मिटाएं, अधिकारों को जानें का संदेश देते हुए उन्हें मानसिक और विधिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। एएसपी उत्तरी ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (विमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और साइबर अपराध से बचाव हेतु 1930 की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही महिला हिंसा, घरे...