मेरठ, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को मिशन शक्ति टीम ने मोहल्ला मंडी चमारान और आदर्श नगर में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और आपात स्थिति में मदद लेने के लिए प्रेरित किया। टीम के सदस्यों ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे इन नंबरों पर बिना झिझक संपर्क कर सकती हैं। मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताते हुए सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। कार्यक्...