मिशन शक्ति टीम ने बुजुर्ग को बरामद किया
अंबेडकर नगर, जून 7 -- अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति टीम और मालीपुर थाने की पुलिस ने गुमशुदा वृद्ध को सकुशल बरामद कर परिजनों के सिपुर्द कर दिया है। बीते दिनों मालीपुर क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय देवीलाल कहीं गायब हो गए थे। उनके पुत्र मोनू ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए उपनिरीक्षक दिनेश बहादुर सिंह एवं मिशन शक्ति टीम को लगाया गया था। देवीलाल की बरामदगी कर उनके परिजनों के सिपुर्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- लापता मनोरोगी को परिजनों से मिलाया, छलकी आंखें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.